ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराबंदरों के हमले से महिला छत से गिरी, मौत

बंदरों के हमले से महिला छत से गिरी, मौत

वृंदावन। मथुरा गेट क्षेत्र अंतर्गत भट्टर भवन तिराहा पर छत पर सफाई करने गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। जब वह बचाव के लिए दौड़ी तो छत से नीचे गिर...

बंदरों के हमले से महिला छत से गिरी, मौत
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 03 May 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मथुरा गेट क्षेत्र अंतर्गत भट्टर भवन तिराहा पर छत पर सफाई करने गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। जब वह बचाव के लिए दौड़ी तो छत से नीचे गिर गई। जब वह बचाव के लिए दौड़ी तो छत से नीचे गिर गई। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

रविवार की देर सायं भट्टर भवन तिराहा के निकट निवासी राजमिस्त्री बिहारीलाल की पत्नी लक्ष्मी देवी (42) घर की छत पर सफाई करने गयी थी। तभी आतंकी बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला बोल दिया। अचानक बंदरों के हमले से घबरा कर कर वह जान बचाने के लिए सीढ़ियों की ओर दौड़ी। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने के कारण छत से नीचे गिर गई। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लहुलुहान अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन कोरोना महामारी के चलते अस्पतालों में उपचार न मिलने के कारण काफी देर तक इधर उधर भटकते रहे। जब वह एक स्थानीय अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें