Mathura News: विवाहिता पर हमला कर किया घायल
Mathura News: मथुरा के अहमल गांव में एक महिला को उसके पति और ससुरालियों ने लात-घूंसे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के पिता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला का उपचार एम हॉस्पिटल में चल रहा है।

Mathura News: मथुरा। थाना मगोर्रा के अंतर्गत अहमल में महिला को लात-घूंसे से पीटा। विरोध करने पर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के पिता ने दामाद व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सलेमपुर, हाइवे निवासी पातीराम की तहरीर पर मगोर्रा पुलिस ने शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे मुकदमा दर्ज किया। इसमें पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी मंजू की शादी गांव अहमल, मगोर्रा निवासी नेतराम के साथ की थी। आरोप है कि गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे दामाद नेतराम ने परिजनों के साथ एकजुट हो बेटी मंजू के साथ गाली गलौज कर मारपीट की।
इसका विरोध करने पर नामजदों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार कुल्हाड़ी प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच बेटी को उपचार के लिये एम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष मगोर्रा ने बताया कि पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।


