हाथी व भालुओं के लिए लगाए पूल, स्प्रिंकलर एवं पॉप्सिकल्स
Mathura News - वाइल्डलाइफ एसओएस के संरक्षण केंद्रों में गर्मी से राहत के लिए हाथियों और भालुओं के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। यहां स्प्रिंकलर, पूल और मौसमी फलों जैसे तरबूज, कद्दू और आम की व्यवस्था की गई है। जानवरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, गर्मी में ठंडक और हाइड्रेशन के लिए उपाय अपनाए गए हैं।

वाइल्डलाइफ एसओएस के संरक्षण केंद्रों में भीषण गर्मी में हाथी एवं भालुओं की देखभाल के लिए विशेष उपाय किए हैं। यहां जानवरों को गर्मी से राहत देकर ठंडक, पोषण एवं हाइड्रेशन के लिए पूल, स्प्रिंकलर एवं पॉप्सिकल्स की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। हाथी संरक्षण केंद्र एवं अस्पताल में हाथियों के लिए तालाब, स्प्रिंकलर एवं मिट्टी स्नान की व्यवस्था की गई है। वहीं हाथियों को तरबूज, कद्दू, लौकी एवं खीरे जैसे मौसमी फल व सब्जियां दी जा रही हैं ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। वहीं भालू संरक्षण केंद्र में भालुओं को तरबूज, खरबूज एवं आम जैसे मौसमी फल दिए जा रहे हैं।
साथ ही ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन एवं जमे हुए फल के पॉप्सिकल्स भी उपलब्ध किए जा रहे हैं। बाड़ों में पानी के पूल, स्प्रिंकलर और एयर कूलर लगाए हैं, जिससे भालुओं को गर्मी से राहत मिल रही है।वाइल्डलाइफ एसओएस के सह संस्थापक व सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि बढ़ते तापमान में जानवरों को सुरक्षित व स्वस्थ रखना संस्था की प्राथमिकता है। सह संस्थापक एवं सचिव गीता शेषमणि ने कहा कि ग्रीष्मकालीन सभी प्रोटोकॉल जानवरों के शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किए हैं। उप निदेशक डॉ. इलयाराजा एस ने कहा कि निरंतर निगरानी, जल प्रबंधन एवं शीतल वातावरण गर्मी से बचाव को बेहद जरूरी हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


