ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराजहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया...

जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया...

देश की आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा सप्ताह अंतर्गत वृंदावन शोध संस्थान के ब्रज संस्कृति संग्रहालय द्वारा देश भक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का...

जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया...
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 11 Aug 2022 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा सप्ताह अंतर्गत वृंदावन शोध संस्थान के ब्रज संस्कृति संग्रहालय द्वारा देश भक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति गीतों का गायन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

प्रतियोगिता में छात्रा आद्या, निकिता, प्राची, अनामिका, खुशी सारस्वत, कुमकुम गौतम, बुलबुल द्वारा देशभक्ति गीत झीना-झीना उड़ा गुलाल..., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया..., ऐ मेरे वतन के लोगों..., मेरा कर्मा तू धर्मा तू... का गायन किया गया। गीत गायन प्रतियोगिता में खुशी सारस्वत प्रथम, प्राची द्वितीय तथा कुमकुम गौतम तृतीय रहीं। संगत सोनिका ने दी। डा. प्रियंका ने स्वतंत्रता संग्राम तथा आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम संयोजक ममता कुमारी ने कहा कि आजादी से संबंधित स्वरचित स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। संचालन दीक्षा परवाला ने किया। इस अवसर पर उमाशंकर पुरोहित, शिवम शुक्ला, रंजना सिंह, वंदना सिंह, मंजू सिंह, सुकुमार गोस्वामी, रजत शुक्ला, महेंद्र सिंह, कृष्णकुमार मिश्रा, राजकुमार शुक्ला आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें