दशहरा पर होगा शस्त्र व शास्त्र पूजन
ब्रजमण्डल क्षत्रिय राजपूत सभा की बैठक रविवार को सिकरवार हाउस कृष्णा नगर में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार ने दशहरा पर्व पर...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 22 Oct 2023 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें
ब्रजमण्डल क्षत्रिय राजपूत सभा की बैठक रविवार को सिकरवार हाउस कृष्णा नगर में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार ने दशहरा पर्व पर मंगलवार को बड़े धूमधाम से अस्त्र शस्त्र एवं शास्त्र पूजन कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने महाराणा प्रताप भवन किशोरी कुंज देवीपुरा पर सुबह 10 बजे बड़ी धूमधाम से मनाए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने सभी क्षत्रिय एवं सवर्ण बंधुओं से अपने अस्त्र-शस्त्र लेकर पधारने एवं कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
