ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापानी के पाउच पूरी तरह प्रतिबंधित

पानी के पाउच पूरी तरह प्रतिबंधित

मथुरा। प्लास्टिक पॉलिथीन प्रतिबंध में सबसे बड़ी अड़चन बन रहे पानी को पाउचों को नगर निगम ने पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया...

पानी के पाउच पूरी तरह प्रतिबंधित
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 28 Sep 2019 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

प्लास्टिक पॉलिथीन प्रतिबंध में सबसे बड़ी अड़चन बन रहे पानी को पाउचों को नगर निगम ने पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। यानि की अब यदि को कोई भी पानी के पाउच बनाता है या बेचता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पानी के पाउचों के खिलाफ यह कदम उठाने वाला मथुरा-वृंदावन नगर निगम प्रदेश का पहला निगम बन गया है। फिलहाल, पाउच बनाने वाली इकाईयों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों में पॉलीबैग में बिक रहा पानी सबसे बड़ी मुश्किल बन रहा था। निगम द्वारा एकत्र कराए गए पॉलिथीन में सबसे ज्यादा पानी के पाउच ही मिले हैं। पिछले दिनों पानी उत्पादक कंपनियों को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। कंपनियों ने भी भरोसा दिलाया था कि वे खाली पाउचों को एकत्र कराने की व्यवस्था करेंगे, लेकिन ऐसे एक भी प्रयास नहीं हुए। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पानी के पाउचों को प्रतिबंधित कर दिया है।

शासन के आदेश को देखते हुए शनिवार को नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में पानी के पाउचों की बिक्री और उनके उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पानी के पाउच बनाने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि कोई पानी के पाउच बनाता है या उनकी बिक्री करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिबंध को लगाने वाला यह प्रदेश का पहला नगर निगम है। बताते चलें कि मथुरा में होने वाले धार्मिक आयोजन, तीज-त्यौहार व विवाह समारोह आदि में पालिथीन के पानी के पाउचों को बहुतायात में प्रयोग होता है। एक अनुमान के मुताबिक पहले यह पाउच एक रुपये में बिकता था, जो जब अब दो से तीन रुपये तक बिक रहा है। अकेले मथुरा-वृंदावन में तीन लाख पाउच की रोजना की खपत बतायी जाती है।

जूट व कपड़े के थैलों का करें प्रयोग

मथुरा। संयुक्त नगर आयुक्त ने अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि 50 माइक्रोन से कम थिकनेस वाले प्लास्टिक उत्पादों पर पूर्णत: प्रतिबंध है। रिसाइकिल होने वाले प्लास्टिक उत्पाद ही प्रयोग में लाए जा सकते हैं। इसके अलावा जूट व कपड़ों के थैलों का प्रयोग करें। घर से खीरददारी के निकलें तो थैला साथ जरूर लें। थैला साथ लाने ले जाने से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा पाना संभव है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपनी कालोनी, घर, दफ्तर व पार्कों को भी पॉलिथीन मुक्त परिसर घोषित करने में योगदान देने का आह्वान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें