ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरामतदाता भारतीय लोकतंत्र की जान : पाठक

मतदाता भारतीय लोकतंत्र की जान : पाठक

वृंदावन। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं क्षिकाओं ने मतदान करने की शपथ...

मतदाता भारतीय लोकतंत्र की जान : पाठक
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 26 Jan 2020 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं क्षिकाओं ने शपथ ली। वहीं स्कूली बच्चों को भी मतदान वाले दिन अपने माता-पिता एवं बड़े भाई-बहनों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का वचन दिलाया गया।मुख्य अतिथि शिक्षाविद शंभूचरण पाठक ने कहा कि मतदाता भारतीय लोकतंत्र की जान है। भारतीय संविधान में 18 वर्ष की उम्र के सभी लोगों को मतदान करने का मौलिक अधिकार दिया गया है। हमें जब जब अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलता है। तब हमें मतदान करके अपनी राष्ट्र की निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि मतदान और मतदाता एक दूसरे के पूरक होते हैं। भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया मतदाताओं के बिना सदैव अपूर्ण रहती है। जिस तरह राजनीति के लिए चुनाव जरूरी है, उसी तरह चुनाव के लिए मतदान जरूरी होता है और इस जरूरत को पूरे करने का काम मतदाता करता है। परिषद के कोषाध्यक्ष ठाकुर धर्म सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले एवं लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाने वाले लोग ही वास्तव में मतदाता होते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें