त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदाता सूची से हटाये 58836 मतदाता

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदाता सूची से हटाये 58836 मतदाता

संक्षेप:

Mathura News - मतदाता सूची से हटाये गए मतदाताओं के पास नहीं मिले कोई अभिलेखत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदाता सूची से हटाये 58836 मतदातात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदात

Dec 12, 2025 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

मथुरा जनपद की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का वैरीफिकेशन का पूरा हो गया है। अब जपनद की मतदाता सूची से 58836 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। इनका कोई भी रिकार्ड जांच के दौरान नहीं मिला। संदेहात्मक 231128 मतदाताओं में से 172283 मतदाताओं के नाम सत्यापन के दौरान बैरीफाई हो गए हैं। जनपद में विगत दिनों जिले की 495 ग्राम पंचायतों में बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर ग्राम पंचायत, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया है। राजय निर्वाचन आयोग के सत्यापन के दौरान एआई की जांच में जनपद में 231128 डबल मतदाता मिले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इन मतदाताओं की सूची पुन: सत्यापन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह के पास भेजी। जिलाधिकारी ने इस सूची का पुन: बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकत्रियों के माध्यम सत्यापन कराया गया। जिसमें 172283 मतदाताओं के वैरीफाई करने के लिए अपने सबूत आधार कार्ड उपलब्ध कराए गए। सभी की रिपोर्ट के बाद इन मतदाताओं को सही मानते हुए मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया। शेष बचे 58836 मतदाता न तो मौके पर मिले और न ही किसी संबंधी ने उनके आधार कार्ड उपलब्ध कराये। इस कारण इन मतदाताओं के नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से हटा दिए गए। बाक्स मतदाता सूची में नये नाम जुड़े के दावों का हो रहा है सत्यापन सहायक जिला निर्वाचन अधिकरी पिंकी सिंह ने बताया कि दो तीन दिन में नये दावों के सत्यापन के बाद नई अअंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी उसके बाद ही पता चलेगा कितने नये मतदाता बढे और कितने कुल मतदाता पंचायत चुनाव के दौरान अपने मत का प्रयोग करेंगे। अअंतिम मतदाता सूची पर दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी उसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।