Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsVoter List Revision Panchayat Officials Engage Villagers for Successful Update
एसआईआर की जानकारी देने में जुटा पंचायत विभाग

एसआईआर की जानकारी देने में जुटा पंचायत विभाग

संक्षेप:

Mathura News - मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद इस समय विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए जनपद में सभी विभागो

Sun, 30 Nov 2025 06:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

इस समय विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए जनपद में सभी विभागों के अधिकारी जुटे हुए हैं, वहीं पंचायत राज विभाग के जिला स्तर से लेकर ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी चौपाल लगाकर ग्रामीणों को एसआईआर की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी कर रहे हैं। इस कार्य में पंचायतों के जनप्रतिनिधि की सहयोग कर रहे हैं। चौपालों में पंचायत राज विभाग के जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल के निर्देशन में ब्लाकों में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायतों के सचिव, पंचायत सहायक वर्ष 2003 व 2025 की मतदाता सूची को पढ़कर सुना रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें डुपलीकेट मतदाता, मृतक मतदाता, दूसरे स्थान पर रहने चले गए मतदाताओं के बारे में जानकारी करके चिह्नांकन कर रहे हैं। इन दोनों वर्षों की मतदाता सूची का मिलान करके उनके वितरित किए गए फार्म ग्रामीणों से भरवाकर शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने की कोशिश में जुटे हैं। जिनके फार्म नहीं पहुंचे हैं उनको पुन: प्रिंट कराकर दे रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि यह चौपाल जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रतिदिन गांव सभाओं में लगाई जा रही हैं, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।