मामूली विवाद में पथराव-फायरिंग, आधा दर्जन घायल
Mathura News - सात के खिलाफ मुकदमा, घायल कराये उपचार को भर्तीमामूली विवाद में पथराव-फायरिंग, आधा दर्जन घायलमामूली विवाद में पथराव-फायरिंग, आधा दर्जन घायल

थाना अंतर्गत बुधवार को गांव सरदारगढ़ में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और जमकर पथराव के साथ ही फायरिंग हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर मथुरा भिजवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बुधवार सुबह राहुल के चाचा और गौरव के मध्य होली के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। इस दौरान लोगों ने दोनों को समझा बुझा कर मामला शांत कर दिया।
राहुल का आरोप है कि दोपहर करीब ढई बजे गौरव ने अपने परिजनों के साथ एक राय हो लाठी-डंडे लेकर चाचा के घर पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों बीच बचाव किया तो नामजदों ने जमकर पथराव कर दिया और फायरिंग कर दी। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। लोगों की सूचना पर पहुंची राया थाने की पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसपी देहात सीओ महावन श्वेता वर्मा ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। इस दौरान इलाका पुलिस ने घायलों को राया स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसमें से दो की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मारपीट में घायल राहुल सिंह ने बताया कि नामजदों ने फायरिंग की इसके चलते एक गोली चाचा के कान के पास से निकल गयी। इससे कान में चोट आयी है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। पुलिस ने सादाबाद, हाथरस निवासी रिश्तेदार मांगेलाल की तहरीर पर दिशान्त चौधरी, गौरव, रंजीत, कान्हा, पुष्पेन्द्र, हरवीर, सुखराम निवासी गण सरदारगढ़, राया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


