Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsViolence Erupts in Sihana Village Stone Pelting and Firing Over Old Rivalry
सिहाना में रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग में चार घायल

सिहाना में रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग में चार घायल

संक्षेप:

Mathura News - एक के हाथ में लगी गोली, अन्य तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायलसिहाना में रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग में चार घायल सिहाना में रंजिश को लेकर पथराव और फाय

Jan 12, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

छाता कोतवाली के अंतर्गत गांव सिहाना में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हो गयी। इससे गांव में अफरातफरी मच गयी। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें एक के गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच कर घायलों को उपचार को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव सिहाना निवासी भोला पहलवान और राजवीर के बीच रंजिश चली आ रही है और मुकदमेबाजी भी चल रही है। सोमवार को दिन में दोनों पक्ष के मध्य गांव सहार, बरसाना में कहासुनी हे गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि इसी बात को लेकर सोमवार रात करीब आठ बजे गांव में दुकान पर सामान लेने के दौरान दोनों पक्ष फिर से सामने आ गये और गाली गलौज के साथ मारपीट हो गयी। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फायरिंग हो गयी। इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी। इस दौरान पंकज के हाथ में गोली लग गई, वहीं लाठी-डंडे, पथराव के दौरान राजवीर, विमलेश और रणवीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छाता भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा है। पथराव फायरिंग की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह व केडी चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के दौरान पथराव-फायरिंग में पंकज के हाथ में गोली लगी है। अन्य तीन घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष के विजयपाल उर्फ रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने भोला उर्फ शंकर, तेजपाल, नीरू, वीरपाल, सुनील, दीपक, पोहपसिंह, निवासीगण सिहाना, छाता, देवो निवासी महरौली, गोवर्धन व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव में माहौल सामान्य है।