Mathura News: मृतक विपिन संस्कृति विवि का छात्र नहीं : डीन

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: संस्कृति विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण परिषद डा. डीएस तोमर ने कहा है कि गांव धौरेरा में जंगल में जो शव मिला है, वह उनका छात्र नहीं है।

Mathura News: मृतक विपिन संस्कृति विवि का छात्र नहीं : डीन

Mathura News: विकास खंड बलदेव के ग्राम पंचायतों के प्रधान प्रशासकों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी बलदेव नेहा रावत को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष पंडित योगेश गौतम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पिछले वित्तीय वर्ष के कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका भुगतान लंबित है, जिसके कारण पंचायतों में आगे के कार्य बाधित हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने नवीन कार्यों को शीघ्र स्वीकृत कर शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में पंचायतों में खराब पड़े हैंडपंपों और नलों के बोर को तत्काल ठीक कराने, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की आईडी शीघ्र जनरेट करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

प्रशासकों का कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रशासकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले मंगलवार को सभी ग्राम प्रधान प्रशासक सामूहिक रूप से जिलाधिकारी मथुरा को अपना इस्तीफा सौंपने को बाध्य होंगे। इस दौरान विकास शर्मा, अमर सिंह, अजुर्न सिंह, नीरज कुमार, सीमा परमार, ओम प्रकाश प्रधान, विपिन कुमार प्रधान,जगवीर सिंह, शिव सिंह, कालीचरण, होरीलाल, सुमित्रा, मानवेंद्र सिंह बंदी, ब्रजेश कुमार, नाथूराम,किशन लाल आदि ग्राम प्रधान प्रशासक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।