पुंडरीक गोस्वामी ने निकाली होली शोभायात्रा

Mar 02, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - वृंदावन में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। लाखों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में शामिल हो रहे हैं। ठाकुर राधारमन मंदिर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने रंग और गुलाल उड़ाकर उत्साह का प्रदर्शन किया। पुंडरीक गोस्वामी ने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भक्ति और प्रेम का महोत्सव है।

पुंडरीक गोस्वामी ने निकाली होली शोभायात्रा

मंदिरों की नगरी वृंदावन में होली का उत्सव का उल्लास चरम पर देखने को मिल रहा है। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में आयोजित होली महोत्सव में सहभागिता कर होली पर भक्ति के रंगों में सराबोर हो रहे हैं। रविवार को ठाकुर राधारमन मंदिर की सेवायत एवं भागवत प्रवक्ता पुंडरीक गोस्वामी के नेतृत्व में नगर में होली शोभायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतो से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में भक्तों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाकर होली के उत्साह का प्रदर्शन हो रहा था। मंदिर सेवायत गोस्वामी पुण्डरीक गोस्वामी गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

जैसे ही शोभायात्रा आगे बढ़ी, भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और नाचते नजर आए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रंग और गुलाल उड़ाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पिचकारियों से रंगों की फुहारें उड़ती रहीं और पूरा रास्ता होली के उल्लास से सराबोर हो गया। हालांकि होली मंदिर के भीतर नहीं खेली गई, लेकिन शोभायात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पुंडरीक गोस्वामी ने कहा कि ब्रज की होली की यही विशेषता है कि यहां हर आयोजन अपने आप में अनूठा होता है। भगवान की शोभायात्रा के साथ होली का यह उत्सव भक्तों के लिए आस्था और आनंद का संगम बन गया। इस भव्य शोभायात्रा ने एक बार फिर संदेश दिया कि ब्रज की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भक्ति और प्रेम का महोत्सव है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।