
5 महिलाओं की गोद भराई, 5 बच्चों का कराया अन्नप्राशन
Mathura News - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का समापन-उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का सम
राष्ट्रीय पोषण माह के समापन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने 5 महिलाओं की गोद भराई व पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बनाये गए स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों को चखा। सभी व्यंजन कम चीनी, कम तेल तथा कम नमक में बनाये गए। स्टॉलों में मिलेट्स से बनाये गए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन भी लगाए गए थे।

अध्यक्ष ने पांच महिलाओं की गोद भराई और 5 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। कार्यक्रम में पोषण पुनर्वास केंद्र में सर्वाधिक गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी चौमुहाँ वंदना शर्मा तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी छाता किरन गुप्ता को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद में पोषण माह दौरान आयोजित गतिविधियों की जन आंदोलन डैशबोर्ड पर लगभग 2 लाख गतिविधियां अपलोड कराई गई है, जिसमें 1 लाख 20 हज़ार गतिविधियां आइसीडीएस विभाग द्वारा की गई है। कार्यक्रम में आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हैंड मेड खिलौनों की प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें शशि सैनी प्रथम, सीमा छोली द्वितीय तथा हेमलता निमेष तृतीया रहीं। पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगिता में शशि लता प्रथम, विमलेश द्वितीय तथा आज़ादवती तृतीय रहीं। उक्त सभी विजेताओं को विधायक पूरन प्रकाश सिंह द्वारा प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी, खंड विकास अधिकारी फरह नेहा रावत, खंड विकास अधिकारी ग्रामीण रुचि शर्मा आदि मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




