मथुरा सहित प्रदेश के 75 जिलों में एक साथ बजेगा ब्लैकआउट का सायरन
Mathura News - लाइट्स ऑफ-अलर्ट ऑन मॉक ड्रिल से होगी सुरक्षा की परीक्षा 23 जनवरी कोमथुरा सहित प्रदेश के 75 जिलों में एक साथ बजेगा ब्लैकआउट का सायरनमथुरा सहित प्रदेश क

मथुरा, नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रभारी अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश यादव ने कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय पर बैठक कर वार्डन पदाधिकारी को आगामी 23 जनवरी को प्रदेश के 75 जिलों के साथ मिलकर ब्लैकआउट सायरन बजाने एवं लाइट ऑफ अलर्ट ऑन मॉक ड्रिल की तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए । नवागत सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव का वार्डन पदाधिकारियों ने बैठक में स्वागत सम्मान किया। बैठक में वार्डन सेवा के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने और संगठन को और अधिक गति प्रदान करते हुए मजबूत करने पर जोर दिया गया। नागरिक सुरक्षा संगठन के सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने बताया है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश शासन में प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा संयुक्ता समद्दार एवं पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा ध्रुव कांत ठाकुर ने प्रदेश भर के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को होने वाली ब्लैकआउट मॉक ड्रिल कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसुरक्षा की वास्तविक परीक्षा बताया।
यह आयोजन प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक साथ एक समय पर होगा। लाइटें बंद होंगी सिस्टम ऑन रहेगा जवाबदेही तय होगी और परिणाम जमीन पर दिखाई देगा। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी ने कहा है कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बैठक में कल्यान दास अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, डिप्टी डिविजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल, स्टाफ ऑफिसर सुरेश चंद्र शर्मा, घटना नियंत्रण अधिकारी सचिन कुमार अग्रवाल बर्तन वाले, पोस्ट वार्डन एवं आपदा मित्र इंजीनियर अशोक यादव आदि मौजूद रहे। डीजी सिविल डिफेंस का अल्टीमेटम समन्वय में कोई ढील नहीं मथुरा। प्रदेश स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा ध्रुव कांत ठाकुर ने कहा कि मॉक ड्रिल कागजी नहीं जमीन पर दिखनी चाहिए। इसके लिए जनपद स्तर पर सभी स्टेकहोल्डर्स अग्निशमन विद्युत चिकित्सा, पुलिस प्रशासन आपदा प्रबंधन को नागरिक सुरक्षा के साथ पूर्ण समन्वय में कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रभारी उप नियंत्रक एवं अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश यादव ने मथुरा में भी आपसी समन्वय के माध्यम से सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




