UP PET 2025 Exam Candidate Impersonation Leads to Arrest at Ramanlal Shorawala Public School पीईटी परीक्षा में पकड़ा मुन्ना भाई, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsUP PET 2025 Exam Candidate Impersonation Leads to Arrest at Ramanlal Shorawala Public School

पीईटी परीक्षा में पकड़ा मुन्ना भाई

Mathura News - जनपद में 38 केन्द्रों पर सम्पन्न हुई परीक्षा, परीक्षा का दूसरा दिन आजजनपद में 38 केन्द्रों पर सम्पन्न हुई परीक्षा, परीक्षा का दूसरा दिन आज मथुरा, हिन्

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSun, 7 Sep 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
पीईटी परीक्षा में पकड़ा मुन्ना भाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 की परीक्षा शनिवार को जनपद के 38 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल पर परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया गया है। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, महोली रोड पर संचालित पीईटी की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में सैकडों अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। बताते हैं कि परीक्षा के दौरान कक्षा संख्या-सात में चेकिंग की गयी। इस दौरान अभ्यर्थी अखिलेश के स्थान पर नितीश कुमार निवासी गांव अकबरा, उन्नाव को परीक्षा देते पकड़ा गया। केन्द्र व्यवस्थापक राजेश कुमार शर्मा की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मुन्नाभाई को हिरासत में लिया।

इस मामले में पुलिस ने केन्द्र व्यवस्थापक राजेश कुमार शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। शनिवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तथा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केन्द्र पर सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया गया। प्रत्येक केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया। रविवार को भी जनपद के उक्त परीक्षा केन्द्रों पर पीईटी की परीक्षा होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।