ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायूपी-हरियाणा सरकार मिलकर बनाएगी ब्रज परिक्रमा में यमुना पुल

यूपी-हरियाणा सरकार मिलकर बनाएगी ब्रज परिक्रमा में यमुना पुल

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में यमुना पर नये पुल का निर्माण किया जाएगा। इसे हरियाणा और यूपी की दोनों सरकारें मिलकर बनाएंगी। सीएम योगी और खट्टर ने अधिकारियों को इसका एस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के...

यूपी-हरियाणा सरकार मिलकर बनाएगी ब्रज परिक्रमा में यमुना पुल
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 27 Feb 2018 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में यमुना पर नये पुल का निर्माण किया जाएगा। इसे हरियाणा और यूपी की दोनों सरकारें मिलकर बनाएंगी। सीएम योगी और खट्टर ने अधिकारियों को इसका एस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। लठामार होली पर मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से संतों ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के रास्ते में यमुना पर पुल बनाने की मांग रखी थी। सीएम के निर्देश पर पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी ने इसकी भौतिक जानकारी जुटाई और बताया कि यह स्थान अलीगढ़ जनपद के गांव मारव से हरियाणा में फरीदाबाद जनपद के गांव हसनपुर के बार्डर पर स्थित है। यहां यमुना दोनों राज्यों को जोड़ती है। इस पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त रूप से इसके निर्माण की घोषणा की है। नियमानुसार इसके आधे­-आधे हिस्से के निर्माण का एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। देर से मिली भौतिक जानकारीसीएम से पुल की मांग पर पर्यटन सचिव ने सीडीओ पवन गंगवार से भौतिक जानकारी मांगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एसके वर्मा और एसई एसके अग्रवाल से फोन किया, लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। इस पर 23 फरवरी को देर रात सीडीओ ने एक्सईएन को उनके सरकारी आवास से बुलवाकर भौतिक जानकारी जुटाई। अगले दिन 24 फरवरी को दोनों सीएम के बीच इस पर चर्चा के बाद फैसला हो सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें