Mathura News: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Mathura News: छाता तहसील में लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को नजरअंदाज करने पर कार्य बहिष्कार किया। अध्यक्ष टेकचंद के नेतृत्व में सदस्यों ने समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। लेखपालों ने ठोस कदम न उठाने पर विरोध जताते हुए एकदिवसीय हड़ताल का आयोजन किया।

Mathura News: छाता, छाता तहसील परिसर में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष टेकचंद के नेतृत्व में लेखपालों ने लंबित मांगों को ना मानने पर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान आक्रोशित लेखपाल तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे और उप जिलाधिकारी अखिलेश को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ के बैनर तले एकजुट हुए सदस्यों ने मांगें पूरी न होने पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कार्य बहिष्कार किया। सभी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। तहसील अध्यक्ष टेकचंद ने बताया कि लेखपाल अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से प्रयासरत हैं, लेकिन शासन और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैइस अवसर पर तहसील छाता लेखपाल पंकज, विनोद कुमार, मनोज कुमार, सतेंद्र, योगेंद्र,, पंकज चौधरी अरविंद ,मानवेंद्र, मुनेंद्र शर्मा ,प्रमोद शर्मा ,कुलदीप, श्याम सुंदर, अर्चना अंजलि ललितेश, प्रियांशु श्रीवास्तव आदि लेखपाल मौजूद रहे।

