ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायमुना में लगाई अज्ञात महिला ने पुल से छलांग

यमुना में लगाई अज्ञात महिला ने पुल से छलांग

थाना सदर बाजार अंतर्गत नए यमुनापुल से दोपहर को महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश करवाई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को दोपहर करीब 12...

यमुना में लगाई अज्ञात महिला ने पुल से छलांग
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 19 Aug 2018 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना सदर बाजार अंतर्गत नए यमुनापुल से दोपहर को महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश करवाई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे यह घटना हुई। इसे राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जमुनापार व सदर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

सदर पुलिस ने स्टीमर व गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश कराई। प्रभारी निरीक्षक सदर धर्मेन्द्र दहिया ने बताया कि सूचना के बाद महिला की गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गयी, लेकिन अभी तक नहीं मिल सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें