हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - शुक्रवार सुबह जय गुरुदेव आश्रम के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत महिला की पहचान 50 वर्षीय राजेन्द्र देवी के रूप में हुई। परिवार में कोहराम मच गया है।

हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

थाना हाइवे के अंतर्गत जय गुरुदेव आश्रम के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि बाबा जयगुरूदेव मन्दिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त राजेन्द्र देवी (50) निवासी गांव शंकरगढ़ी, कॉलोनी, मांट, हाल निवासी साकेत कॉलोनी, नियर जयगुरुदेव मन्दिर, हाइवे के रूप में हुई।

पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवा कर परिजनों को सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।