ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराकछुओं का शिकार करते दो युवक पकड़े

कछुओं का शिकार करते दो युवक पकड़े

मांट। अवैध रूप से कछुओं का शिकार करने वाले दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द...

कछुओं का शिकार करते दो युवक पकड़े
हिन्दुस्तान टीम,मथुराWed, 10 Jul 2019 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

अवैध रूप से कछुओं का शिकार करने वाले दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। इनके कब्जे से तीन मृत कछुए बरामद हुए।

मंगलवार की देर शाम वन क्षेत्राधिकारी एमबी सिंह को सूचना मिली कि मांट मूला में नसिटी रोड पर कंजर बस्ती में कुछ लोग कछुओं का शिकार कर रहे हैं। वन दरोगा सुरेन्द्र कुमार, वन रक्षक हरपाल ने मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने जतिन पुत्र तोता व ज्ञान सिंह पुत्र जगदीश को तीन मृत कछुओं के साथ पकड़ लिया। वन दरोगा की तहरीर पर मांट पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मृत कछुओं का वन विभाग द्वारा पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें