ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरादो प्रसूताओं ने चलती एंबुलेंस में दिया तीन बच्चों को सुरक्षित जन्म

दो प्रसूताओं ने चलती एंबुलेंस में दिया तीन बच्चों को सुरक्षित जन्म

मथुरा। जनपद में 24 घंटे में दो प्रसूताओं ने एंबुलेंस में तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक प्रसूता ने जुड़वां बच्चे जन्मे हैं। दोनों जच्चा और तीनों...

दो प्रसूताओं ने चलती एंबुलेंस में दिया तीन बच्चों को सुरक्षित जन्म
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 06 Nov 2020 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में 24 घंटे में दो प्रसूताओं ने एंबुलेंस में तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक प्रसूता ने जुड़वां बच्चे जन्मे हैं। दोनों जच्चा और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं और जिला महिला अस्पताल में भर्ती हैं।

एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को सूचना पर जिला हॉस्पिटल से एंबुलेंस गांव बाटी (बाजना) भेजी। बाटी के कन्हैया की पत्नी गीता (26 वर्ष) को प्रसव पीड़ा हुई थी। उसे लाने के दौरान महिला को परेशानी होने लगी। सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने एंबुलेंस को साइड में रोक कर महिला की डिलीवरी कराई। उसके बाद महिला और शिशु को जिला महिला अस्पताल लाया गया। एंबुलेंस में प्रसव की सूचना जैसे ही जिला प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह को मिली, उन्होंने अपने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट दिलीप से बात की और सूझबूझ के लिए उनकी सराहना की। प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक और सूचना मिली। यह सूचना मिलते ही एंबुलेंस को जिला अस्पताल से गांव जैंत भेजा गया, जहां से वीर नारायण की पत्नी राधा (30 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुंहा ले जाया जा रहा था। इस महिला ने चौमुंहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे को जन्म दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक ने बताया कि अभी राधा के पेट में एक और बच्चा है। वह उल्टा है। अतः उसे तत्काल जिला महिला अस्पताल मथुरा ले जाना पड़ा। एंबुलेंस जब इस प्रसूता को लेकर जिला महिला अस्पताल मथुरा आ रही थी, तभी रास्ते में दूसरा बच्चा भी हो गया। इसमें एंबुलेंस सेवा दे रहे तकनीशियन और चालक एंबुलेंस को रोड के किनारे खड़ा कर सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में जच्चा व दोनों बच्चों को जिला महिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। एबूंलेंस के पायलट और टेक्नीशियन की स्वास्थ्य विभाग में प्रसूता के गांव में भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें