ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरा मथुरा में किशोर के दो हत्यारोपी पकड़ किया चालान

मथुरा में किशोर के दो हत्यारोपी पकड़ किया चालान

मथुरा। थाना शेरगढ पुलिस द्वारा किशोर को बहाने से साथ लाकर आटस के समीप सरसों के खेत में हत्या कर शव फैंकने के मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आला कत्ल,...


मथुरा में किशोर के दो हत्यारोपी पकड़ किया चालान
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 03 Mar 2020 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा किशोर को बहाने से साथ लाकर आटस के समीप सरसों के खेत में हत्या कर शव फेंकने के मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आला कत्ल, बाइक बरामद कर चालान किया है।

विदित हो 11 फरवरी को गांव गढ़ी भीमा, शेरगढ़ निवासी अमीचंद का बेटा रोशन अचानक गायब हो गया था। उसका कहीं भी पता न चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश कर रही थी, तभी परिजनों ने 29 फरवरी को वृंदावन कोतवाली आकर रोशन की शिनाख्त उसके कपड़े के आधार पर की थी। उसका शव 25 फरवरी को आटस गांव के समीप सरसों के खेत में वृंदावन पुलिस को मिला था। किशोर के शव की शिनाख्त होने के बाद से शेरगढ़ पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी शेरगढ़ प्रदीप कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दो युवकों की तलाश की जा रही थी, तभी मंगलवार को सुबह 5:50 बजे उप निरीक्षक अरूण कुमार, उप निरीक्षक ललित कुमार शर्मा के साथ दबिश देकर हत्यारोपी विक्रम व वीपी सिंह निवासीगण गांव गढ़ी भीमा को गांव से ही गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष शेरगढ़ ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गये विक्रम ने स्वीकारा कि उसके गांव की एक महिला से संबंध थे। उसके घर से रोशन को एक-दो बार निकलते देखा तो उसके भी महिला के साथ संबंध होने के शक पर उसे बहलाकर अपने साथ ले जाकर आटस के समीप हत्या कर शव फेंक दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें