ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराकोरोना से लेखपाल सहित दो की मृत्यु, 16 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना से लेखपाल सहित दो की मृत्यु, 16 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मथुरा। कोरोना से लेखपाल सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने होम आइसोलेशन में रह रहे...

कोरोना से लेखपाल सहित दो की मृत्यु, 16 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 31 May 2021 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना से लेखपाल सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का हाल जाना।

कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। लेकिन मृत्यु होना जारी है। सीएमओ कार्यालय को मिली रिपोर्ट के अनुसार गोवर्धन क्षेत्र के लेखपाल को कोरोना होने पर पहले उसे स्वर्ण जयंती और बाद में आरकेएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान लेखपाल की मृत्यु हो गई। लेखपाल संगठन के सदस्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धाजंलि दी है। सचिव भगवान सहाय के अनुसार लेखपाल की तबियत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। राहुल गुप्ता एवं अन्य लेखपाल एवं कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा केएम मेडिकल कॉलेज में एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें