युवक पर हमला करने के आरोप में वांछित दो गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - थाना हाइवे पुलिस ने ताज महल पर गंगाजल चढ़ाने वाले युवक श्याम पर हुए हमले के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। श्याम और उसके साथी राकेश पर अज्ञात युवकों ने हमला किया, जिसमें श्याम गंभीर रूप से...

युवक पर हमला करने के आरोप में वांछित दो गिरफ्तार

थाना हाइवे पुलिस ने ताज महल पर गंगाजल चढ़ाने वाले युवक पर हमला करने के मामले में वांछित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि शनिवार शाम साढ़े छह बजे महेंद्र नगर निवासी युवक श्याम बाइक से साथी अजय नगर निवासी राकेश के साथ वृंदावन की कह कर गया था। तभी रात करीब दस बजे देवीपुरा के पास उस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर श्याम से लाठी-डंडा सरिया से मारपीट की। इसे बचाने के प्रयास में राकेश को भी मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों को श्याम और राकेश को उपचार को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। श्याम के पिता ने थाने में सात नामजद समेत में करीब दर्जन भर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि हैं देवीपुरा में साड़ी फैक्ट्री में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें श्याम को गंभीर चोट आई है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मोहन सिंह, सूरज निवासीगण देवीपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ अन्य को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि तीन अगस्त को महेंद्र नगर निवासी श्याम ने अपने साथी वीनेश के साथ आगरा के ताजमहल पर जल चढ़ाया था।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।