हाइवे पर चलते ट्रक में लगी आग से मची अफरा-तफरी
Mathura News - बैटरी लेकर दिल्ली से नागपुर जा रहा था ट्रकहाइवे पर चलते ट्रक में लगी आग से मची अफरा-तफरी हाइवे पर चलते ट्रक में लगी आग से मची अफरा-तफरी

हाइवे पर जैंत थाना क्षेत्र में तरंग सोसाइटी के समीप शुक्रवार तड़के चलते ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रोड पर वाहन जहां के तहां रुक गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक चालक दिल्ली से बैटरी भरकर नेशनल हाइवे होते हुए नागपुर जा रहा था। जैंत क्षेत्र में तरंग सोसायटी के समीप अचानक ट्रक के इंजन से धुंआ निकलने के बाद चिंगारी निकलने लगी। धुंआ के साथ चिंगारी निकलते देख ट्रक चालक शरद निवासी ललितपुर ने तत्काल ट्रक सड़क किनारे रोककर उससे नीचे कूद कर राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
देखते ही देखते इंजन से निकली चिंगारियों के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। इस दौरान पीछे से आ रहे वाहन जहां के तहां रुक गये। इसके चलते हाइवे पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार पुलिस तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। इसदौरान उसमें रखी बैटरियां व ट्रक जल गया। पुलिस ने आग बुझने के बाद क्रेन की मदद से जले ट्रक को रोड से साइड में हटवाकर हाइवे पर यातायात सुचारू कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


