बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्विफ्ट और स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, एक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - दीवार तोड़कर विद्यालय में घुसा ट्रकबेकाबू ट्रक ने खड़ी स्विफ्ट और स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्करबेकाबू ट्रक ने खड़ी स्विफ्ट और स्कॉर्पियो में मारी ज

बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्विफ्ट और स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, एक घायल

थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुनरख में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्विफ्ट कार के पास खड़ा एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को शाम 6 बजे ट्रक हरे कृष्ण ऑर्किड मोड़ से ग्राम सुनरख की ओर जा रहा था। सुनरख प्राथमिक विद्यालय के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वहां खड़ी स्विफ्ट गाड़ी व स्कॉर्पियो गाड़ी में जोरदार टक्कर मारते हुए दीवार तोड़कर प्राथमिक विद्यालय में घुस गया। स्विफ्ट गाड़ी के पास खड़े विनीत गौतम पुत्र श्रीनिवास, निवासी कूपा गली, सादाबाद, हाथरस) घायल हो गए।

​हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल विनीत को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर थाने भिजवा दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।