ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरासौतेली मां से परेशान किशोर छोड़ आया घर

सौतेली मां से परेशान किशोर छोड़ आया घर

मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भटक रहे 14 वर्षीय किशोर को आरपीएफ ने रेलव चाइल्ड लाइन की मदद से फिरोजाबाद के बाल गृह भिजवाया...

सौतेली मां से परेशान किशोर छोड़ आया घर
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 10 Aug 2021 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भटक रहे 14 वर्षीय किशोर को आरपीएफ ने रेलव चाइल्ड लाइन की मदद से फिरोजाबाद के बाल गृह भिजवाया है। बच्चा सौतेली मां की पिटाई से परेशान होकर घर छोड़कर आ गया था।

आरपीएफ थाने पर तैनात उप निरीक्षक सज्जन कुमार को प्लेटफार्म संख्या 7 पर 14 वर्षीय किशोर बदहवास हालत में यहां वहां घूमते हुए मिला। वह उसे थाने लेकर आए। थाने पर प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद ने उससे बात की तो किशोर ने बताया कि उसकी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां उसे रोज पीटती थी। इसलिए वह घर छोड़कर चला आया है। किशोर ने बताया कि वह कुछ दिन यहां वहां भटकने के बाद घर पहुंचा तो पता चला कि उसके माता पिता कही और चले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने किशोर को रेलवे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन कार्डिनेटर मो. सईद ने बताया कि किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया था। समिति के अदेश पर उसे आश्रय के लिए बालगृह फिरोजाबाद में आवासित करा दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें