ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि

मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश चंद शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि...

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 13 Jun 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा के साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश चंद शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष पं. रमेश दत्त शर्मा के निवास पर आयोजित सभा में सभी ने स्व. महेश चंद्र शर्मा के चित्रपट पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पं. रमेश दत्त शर्मा एवं ब्रज क्षेत्र महामंत्री राजेश पाठक ने कहा कि महेश चन्द शर्मा भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। वह दो बार दिल्ली के मेयर रहे तथा केंद्रीय हिंदी संस्थान के अध्यक्ष के रूप में हिंदी को संपूर्ण भारतवर्ष में पहचान दिलाने के प्रयास में जाने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहकर ब्राह्मणों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। इस दौरान डॉ. आशीष मिश्रा, चंद्रशेखर गौड़, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, बृजेश दत्त भारद्वाज, श्याम शर्मा, मेघ श्याम गौतम, मुनेश गौतम, राजवीर दीक्षित, अमित सारस्वत, शरद सारस्वत, विनोद गौड, श्रीकान्त वोहरे आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें