
बोले असर-ट्रांसपोर्ट नगर में शुरु हुआ सड़क निर्माण
Mathura News - हिन्दुस्तान समाचार-पत्र द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी की जर्जर सड़कों की समस्याओं को उजागर करने के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। स्थानीय लोग खुश हैं और उन्होंने समाचार-पत्र का आभार जताया है। यह सड़क 950 मीटर लंबी होगी और निर्माण में तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मंडी चौराहा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी की समस्याओं को हिन्दुस्तान समाचार-पत्र द्वारा बोले मथुरा कॉलम में प्रकाशित किया गया था। स्थानीय लोग जर्जर सड़क से बेहद परेशान थे। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अब ट्रांसपोर्ट नगर की सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया है, जिससे स्थानीय लोग खुश हैं। उन्होंने हिन्दुस्तान समाचार-पत्र का आभार जताया है। हिन्दुस्तान समाचार-पत्र ने 21 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याएं प्रकाशित की थीं, जिसमें स्थानीय लोगों ने गंदगी, जलभराव और गड्ढों से भरी जर्जर सड़कों को लेकर अपनी परेशानियां बतायीं थीं। लोगों का कहना था कि उन्होंने अपनी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष रखी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

बरसात के मौसम में कालोनी जलमग्न हो जाती है। नाली न होने से घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे एक ओर आवगमन बधित होता है, वहीं दूसरी ओर मच्छरों के कारण बीमारी का खतरा बना हुआ है। यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे कई मार्ग जुड़े हुए हैं। लोग आवागमन के लिए ज्यातादर इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। यदि इस सड़क का निर्माण व जल निकासी की सुविधा किया जाए। इससे स्थानीय निवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर में विकास प्राधिकरण ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ दिया है। यहां सड़क को एक से डेढ़ फीट तक खोदने के बाद नये सिरे से सड़क का निर्माण शुरु कर दिया गया है। वर्जन- राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे ट्रांसपोर्ट नगर की सड़क 950 मीटर की बन रही है। इस सड़क के निर्माण में लगभग तीन करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। जनवरी के अंत तक सड़क निर्माण कर पूरा कर लिया जाएगा। सड़क के निर्माण में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है- श्याम बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




