
26 घंटे बाद अप ट्रैक पर सुचारू हो सका रेल यातायात
संक्षेप: Mathura News - ठीक हुए ट्रैक से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से निकाली जा रहीं ट्रेनें26 घंटे बाद अप ट्रैक पर सुचारू हो सका रेल यातायात26 घंटे बाद अप ट्रैक पर सुचारू
वृंदावन रोड-अझई रेलवे स्टेशनों के मध्य किलोमीटर नंबर 1408/8 पर मंगलवार की रात को मालगाड़ी के पटरी से उतरने से क्षतिग्रस्त हुए अप रूट पर 26 घंटे बाद रेल यातायात सुचारू हो गया। ठीक हुए अप और डाउन रूट पर 10 की गति का कॉशन लगा कर ट्रेनों को निकाला जा रहा है। तीसरी और चौथी लाइन पर सामान्य गति से ट्रेन संचालन हो रहा है। विदित हो कि मंगलवार की रात करीब 8:03 बजे वृंदावन रोड अझई रेलवे स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 1408/8 के निकट डॉउन मैंन लाइन पर कोयले से भरी मालगाड़ी संख्या पीएमआरबी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
इस घटना के बाद अप डाउन की मुख्य लाइन के साथ साथ तीसरी और चौथी लाइन पर ट्रेन संचालन बंद हो गया था। हादसे की सूचना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के करीब दो घंटे बाद 10:05 बजे चौथी लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया। रेलवे कर्मचारी तीसरी लाइन पर रेल यातायात बहाल करने में जुट गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह करीब 6:40 बजे जीएम उत्तर मध्यम रेलवे घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद सुबह 7 बजे थर्ड लाइन को रेलवे अधिकारियों ने फिट घोषित कर दिया। थर्ड लाइन से सुबह 9:56 बजे पहली ट्रेन 12648 कांगो एक्सप्रेस को सकुशल निकाला गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त अप और डाउन लाइन को ठीक करने का काम शुरू हुआ। डाउन लाइन को शाम 6:33 बजे फिट घोषित किया गया। इसके बाद 6:38 बजे गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को ड्रिलमेंट पॉइंट से गुजारा गया। अप लाइन का मरम्मत कार्य लगातार जारी रहा। इसके बाद अप लाइन को भी फिट घोषित कर दिया गया। रात 10:15 बजे गाड़ी संख्या 64904 गाजियाबाद-मथुरा शटल को सकुशल निकाला गया। इस तरंह करीब 26 घंटे बाद सभी चार ट्रैकों पर रेल यातायात बहार हो सका। स्टेशन निदेशक एपी श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात 10:15 बजे अप ट्रैक पर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ उस जगह अप और डाउन ट्रैक पर फिलहाल 10 की गति का कॉशन लगाया गया है। तीसरी और चौथी लाइन पर सामान्य गति पर ट्रेन संचालन किया जा रहा है। --- प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी वृंदावन रोड स्टेशन व आझई के बीच पटरी से उतरी कोयले से भरी मालगाड़ी की प्रारंभिक जांच के लिए गठित कमेटी ने उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। प्रारंभिक जांच कमेटी में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर शामिल थे। स्टेशन निदेशक एपी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी विभागों के सुपरवाइजारों द्वारा की गई प्ररंभिक जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर उच्चाधिकारी फिर से जांच के आदेश जारी कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




