
बच्चियों की सुपुर्दगी को लेकर भिड़े महिला-पुरुष
संक्षेप: Mathura News - जीआरपी ने असली मां को बुला कर बच्चियां उसे सौंपीबच्चियों की सुपुर्दगी को लेकर भिड़े महिला-पुरुषबच्चियों की सुपुर्दगी को लेकर भिड़े महिला-पुरुष
ट्रेन में सवार दो बच्चियों की सुपुर्दगी को लेकर महिला-पुरुष में विवाद हो गया। जीआरपी ने असली मां को बुलाकर बच्चियों को उसे सौंप दिया। मां ने महिला के साथ बच्चियों को ट्रेन में सवार कर गोवर्धन रिश्तेदार के पास भेजा था। ग्राम पाड़ला हिंगोरा भरतपुर निवासी रुखसीना पत्नी सरफुद्दीन ने 10 वर्षीय बेटी सरजीना व 8 वर्षीय बेटी सहनजू को अपनी जानकार महिला सरवत पत्नी चिरंजीलाल निवासी ग्राम उटावर के साथ भरतपुर से ट्रेन में सवार कर गोवर्धन भेजा था। रुखसीना ने सरवत को बताया कि गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर उसका एक रिश्तेदार मिलेगा, जिसे दोनों बच्चियां उसकी सुपुर्दगी में दे देना।
उसने बच्चियों के लेने आने वाले रिश्तेदार का हुलिया भी सरवत को बता दिया था। ट्रेन जब गोवर्धन स्टेशन पर पहुंची तो एक युवक बच्चियों को लेने सरवत के पास आया। युवक का हुलिया भिन्न होने के कारण सरवत ने बच्चियों को उसके सुपुर्द करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच किसी यात्री ने 112 पुलिस सेवा पर झगड़े की जानकारी दे दी। इसके बाद जीआरपी थाने के उप निरीक्षक परविंदर सिंह व महिला सिपाही शबाना खान गोवर्धन रेलवे स्टेशन पहुंच गए। पुलिस महिला, युवक और दोनों बच्चियों को थाने ले आई। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बच्चियों की मां को बुलवाया। बच्चियां मां को पहचान गईं। दोनों बच्चियों को मां के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रुखसीना ने सरवत के साथ दोनों बच्चियों को गोवर्धन भेजा था। जिस रिश्तेदार का हुलिया रुखसीना ने बताया था, उसने दूसरे व्यक्ति को बच्चियों को लेने भेज दिया था। सरवत ने बच्चियों को उसे नहीं सौंपा और दोनों के बीच विवाद हो गया। किसी यात्री ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बच्चियों को उनकी मां रुखसीना को सौंप दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




