दसवीं की छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Feb 27, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - दसवीं की छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्यादसवीं की छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्यादसवीं की छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्यादसवीं की छात्रा ने की

दसवीं की छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

रुकमणि विहार स्थित रामकली देवी स्कूल की दसवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसकी मां दवाई लेने के लिए मथुरा गई हुई थीं और घर पर कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार जब छात्रा अंशिका सिंह की छोटी बहन स्कूल से घर पहुंची तो उसने अपनी बहन को गले में फंदा लगाये लटका देखा। घबराई बहन ने तुरंत मां को सूचना दी। जिसके बाद मां आनन-फानन में मथुरा से वापस लौटीं। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रणजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।