Tragic Snake Bite Claims Life of 5-Year-Old Boy in Gadhi Parsa सर्प दंश से पांच वर्षीय इकलौते बेटे की मौत , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsTragic Snake Bite Claims Life of 5-Year-Old Boy in Gadhi Parsa

सर्प दंश से पांच वर्षीय इकलौते बेटे की मौत

Mathura News - राया थाना अंतर्गत गढ़ी परसा गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे मयंक को सांप ने काट लिया। इलाज के बावजूद उसकी मौत हो गई। मयंक अपने पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराTue, 9 Sep 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
सर्प दंश से पांच वर्षीय इकलौते बेटे की मौत

राया थाना अंतर्गत बिचपुरी क्षेत्र के गांव गढ़ी परसा में सोमवार शाम बगीची में खेल रहे पांच वर्षीय इकलौते बच्चे को सांप ने डस लिया। उसकी मौत हो गयी। सोमवार शाम गढ़ी परसा, राया निवासी राजकुमार का पांच वर्षीय बेटा मयंक घर के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास बगीची में खेल रहा था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन परेशान हो गये। उन्होंने लोगों की मदद से बायगीरों के पास ले जाकर इलाज कराया लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन मंगलवार सुबह मयंक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई ले गये। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मयंक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।