Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsTragic Death of 30-Year-Old Man from Electric Shock While Fixing Submersible Pump

करंट लगने से युवक की मौत
संक्षेप:
Mathura News - नगर पंचायत के अंतर्गत छोटे परिक्रमा मार्ग स्थित मिर्ची वाली बगीची के पास एक युवक की पानी की सबमर्सेबल ठीक करते समय विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से
Wed, 3 Sep 2025 07:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
राधाकुंड। नगर पंचायत के अंतर्गत छोटे परिक्रमा मार्ग स्थित मिर्ची वाली बगीची के पास एक युवक की पानी की सबमर्सिबल ठीक करते समय विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घर में लगी सबमर्सिबल को बाहर निकलते समय राजकुमार पुत्र रामबाबू उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। युवक को सबमर्सिबल से करंट लगने के बाद परिजन निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक छह वर्षीय बेटा एवं चार वर्षीय बेटी छोड़ गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




