राधे राधे करते काल के गाल में समा गईं 10 जिंदगियां

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - राधे राधे करते काल के गाल में समा गईं 10 जिंदगियांराधे राधे करते काल के गाल में समा गईं 10 जिंदगियांराधे राधे करते काल के गाल में समा गईं 10 जिंदगियां

राधे राधे करते काल के गाल में समा गईं 10 जिंदगियां

मांट। पंजाब के लुधियाना से बृज दर्शन को दो बसों में आये श्रद्धालुओं में से कुछ को यह पता नहीं था कि उनकी बृज की यह आखिरी यात्रा होगी। मोटरबोट पलटने से दस लोगों की मौत हो गयी। लोगों ने बताया कि इस दौरान वोट में सवार सभी लोग राधे-राधे का भजन संकीर्तन करते हुए भक्तिभाव के साथ चल रहे थे, लेकिन पलक झपकते ही हादसा हो गया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मोटर वोट डूबने के हादसे की जैसे ही आसपास के लोगों को ख़बर मिली लोग केसी घाट के दोनों ओर एकत्रित होने लगे। बताते हैं कि सैकडों की तादाद में लोग मांट की ओर थे, तो इतने ही वृन्दावन की ओर पहुंच गये।

जैसे जैसे यमुना से शव निकलते गए,वैसे वैसे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस घायल,मृतकों को मांट पहुंचाती रहीं।जिम्मेदार कौनवृंदावन में केशी घाट से देवराहा बाबा आश्रम की ओर जाते समय पांटूनन पुल के टकराने से मोटरवोट दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसको लेकर लोगों में चर्चा रही कि इस हादसे की जिम्मेदारी किसकी है?एसपी देहात ने हटाई भीड़केशी घाट पर मांट की ओर भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। इस दौरान लोग पांटून पुल के पहुंच मार्ग पर चढ़ने लगे। इसे देख वहां मौजूद एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने खुद माइक हाथ में लेकर भीड़ को वहां से हटने के लिए अनुरोध किया।कई थानों की पुलिस ने भरे पंचायतनामानौ मृतकों के शव व कई घायल मांट सीएचसी पर लाये गए, इनकी विधिक कार्रवाई के लिए कई थानों के प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी बुलाये गए। सभी ने अलग-अलग शवों के पंचायतनामा भरे व अन्य विधिक कार्रवाी की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।