अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा की मौत,साला घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा की मौत,साला घायल

संक्षेप:

Mathura News - -बीती रात ट्रैक्टर-ट्रोली से लेकर आ रहे थे पुआलअज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा की मौत,साला घायलअज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा की मौत,साला घायल

Nov 14, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

सौंख। थाना मगोर्रा अंतर्गत गांव लालपुर निवासी युवक की सौंख रोड पर गांव मल्हू के समीप ज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव लालपुर, मगोर्रा निवासी राजवीर सिंह ने बताया के उसका बड़ा भाई देवेंद्र (36) अपने साले हेमंत निवासी हस्तपुर, इगलास, अलीगढ़ के साथ गांव पैंठा से पशुओं के लिए धान का पुआर (चारा) लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे थे। बताते हैं कि तभी रात को सौंख- मथुरा रोड पर गांव मल्हू के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ट्रोली में टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके चलते देवेन्द्र व हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गये। इनको उपचार के लिये भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया,जबकि हेमंत का उपचार चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहरा मच गया। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस चौकी प्रभारी सौंख प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।