होमगार्ड परीक्षा देने आ रहे आगरा के दो युवकों की मौत, एक गंभीर
सुबह आगरा से बाइक से आ रहे थे परीक्षा देनेहोमगार्ड परीक्षा देने आ रहे आगरा के दो युवकों की मौत, एक गंभीर होमगार्ड परीक्षा देने आ रहे आगरा के दो युवकों

थाना अंतर्गत हाइवे पर टाउनशिप के समीप फ्लाईओवर पर डंपर की टक्कर से शनिवार सुबह होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आ रहे आगरा के दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज चालक की तलाश कर रही है। शुक्रवार से मथुरा में दो पालियों में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू हुई है। आगरा से होमगार्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिये तीन युवक बाइक से आ रहे थे। सुबह करीब सात बजे आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाले हाइवे पर टाउनशिप स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने फ्लाईओवर पर डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
इसके चलते बाइक सवार शाजिद खान (20) निवासी शारदा विहार, बोदला, जदगीशपुरा, आगरा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मजीत (26) और साकिर निवासी टेढ़ी बगिया, खन्दौली, आगरा गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे उप निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने शव मोर्चरी भिजवाकर घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। दोपहर को उपचार के दौरान मजीत की भी मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। युवकों की मौत की सूचना मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल का उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


