अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
Mathura News - मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में कंजौली घाट और मडोरा के बीच पैदल जा रहे 35 वर्षीय मजदूर बबूल की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह आगरा से काम करके लौट रहा था। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया...

मथुरा। थाना बलदेव के अंतर्गत कंजौली घाट से मडोरा के मध्य पैदल आ रहे मजदूर युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव मडोरा, बलदेव निवासी बबूल (35) आगरा मजदूरी करने गया था। मंगलवार शाम वह मजदूरी करने के बाद रैपुराजाट के समीप से कंजौली घाट की ओर से गांव के लिए वाहन न मिलने पर पैदल ही गांव की ओर आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों ने उसे उपचार को भेज परिजनों को सूचना दी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा छोटे-छोटे तीन बच्चे छोड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।