देसी पिचकारियों ने पीछे छोड़ा चाइना बाजार

Mar 02, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - मोटू-पतलू, नींजा-हथौड़ी, डोरेमोन, छोटा भीम, पॉकेमोन, स्पाइडर मैन की डिमांड -मोटू-पतलू, नींजा-हथौड़ी, डोरेमोन, छोटा भीम, पॉकेमोन, स्पाइडर मैन की डिमांड

देसी पिचकारियों ने पीछे छोड़ा चाइना बाजार

श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्त्वावधान में 3 मार्च को दोपहर दो बजे द्वारकाधीश मंदिर के नीचे से निकलने वाले पारंपरिक डोला के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। डोला में श्रीकृष्ण विराजमान होकर विभिन्न मार्गों से होकर होली खेलते हुए निकलेंगे। डोला के साथ 15- 20 झांकियां चलेंगी। डोला की व्यवस्थास्थाओं के लिए चतुर्वेदी समाज के 36 सदस्यों को दी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री माथुर चतुर्वेद परिषद एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक होंगे। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस मेले की ख्याति देश-विदेश में है।

मेले में लगभग 15 से 20 झांकियां, डीजे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल रहेंगी, जो इस भाव को प्रदर्शित करेंगी कि जी ब्रज में होली खेलते हुए चल रहे हैं। मेले को सुव्यवस्थित करने के लिए मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी पदाधिकारी और युवा समिति के सदस्य 3 मार्च को दोपहर एक बजे एकत्रित होकर नंबरिंग के अनुसार झांकियों को लगवाएंगे। विश्राम घाट से होली गेट तक की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष शिव कुमार चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी'अल्पाइन', मंत्री नीरज चतुर्वेदी,बादाम छाप, अमित चतुर्वेदी, मनोज पाठक, द्वारकेश तिवारी और नवनीत चतुर्वेदी के साथ युवा समिति की , होली गेट से भरतपुर गेट तक की जिम्मेदारी मनोज पाठक एडवोकेट (असर एग्रो), संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट, आशीष चतुर्वेदी भैय्यू, युवा समिति संयोजक गोपाल बोहरे, प्रथम चतुर्वेदी, गिरधर चतुर्वेदी, वेदांत और विनायक चतुर्वेदी, भरतपुर गेट से चौक बाजार तक की जिम्मेदारी योगेंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट, अनुज पाठक, रामकृष्ण, नितिन, निखिल, पीयूष, तिलक और बृजेश चतुर्वेदी, चौक बाजार से विश्राम घाट की जिम्मेदारी आशीष चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी पांडे, अंकित चतुर्वेदी एडवोकेट, यज्ञदत्त चतुर्वेदी, राजकुमार 'कप्पू', अमित पाठक, सौरभ पंडित, श्याम, अभिषेक, सौरभ और शुभम की रहेगी। परिषद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मेले के दौरान किसी भी तीर्थयात्री या दर्शनार्थी के साथ कोई अभद्रता न हो। सभी सदस्य संरक्षकों के निर्देशन में अनुशासन बनाए रखेंगे ताकि मेले की ऐतिहासिक पहचान और ब्रज की परंपरा अक्षुण्ण बनी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।