होली गेट चौराहे पर स्थापित हो दानवीर भामाशाह की प्रतिमा
व्यापार मंडल ने महापौर को ज्ञापन सौंप, उठाई मांग व्यापार मंडल ने महापौर को ज्ञापन सौंप, उठाई मांग मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिध

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के शिष्टमण्डल व्यापारी शहीद दिवस पर महापौर विनोद अग्रवाल से मुलाकात करके अग्रसेन चौक मसानी की तर्ज पर होली गेट पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। कहा कि होलीगेट चौराहे का नाम भामाशाह चौक किया जाए। शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि दानवीर भामाशाह की प्रतिमा होली गेट पर स्थापित करना व्यापारी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें भैंस बहोरा से डालाव घर हटाने, पुराना बस स्टैंड से होली गेट की सड़क के निर्माण की धीमी गति होने, कोतवाली रोड के व्यापारियों द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व निगम में निर्धारित शुल्क के साथ किए गए नामांतरण पर नाम परिवर्तित करने, जवाहर हाट के दुकानदारों की हाउस टैक्स वाटर टैक्स की रसीद न काटे जाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
महापौर ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, उपाध्यक्ष गुरमुखदास, कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री श्रीभगवान चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


