ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायमुना में डूबने से दो सगे भाई समेत तीन की मौत

यमुना में डूबने से दो सगे भाई समेत तीन की मौत

रिफाइनरी। गोकुल बैराज के निकट शुक्रवार शाम दो नहीं चार किशोर डूबे थे। शुरू में दो बच्चे ही समझे जार हे थे, जिनमें से एक को सकुशल बचा लिया था। रात...

यमुना में डूबने से दो सगे भाई समेत तीन की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 31 Jul 2021 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गोकुल बैराज के निकट शुक्रवार शाम दो नहीं चार किशोर डूबे थे। शुरू में दो बच्चे ही समझे जार हे थे, जिनमें से एक को सकुशल बचा लिया था। रात में पता लगा कि दो और बच्चे गायब हैं। शनिवार तीन किशोरों के शव पीएसी की फ्लड टीम की मदद से निकाल लिये गये। इनमें दो सगे भाई थे। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

बताते चलें कि शुक्रवार शाम जाटव बस्ती, औरंगाबाद निवासी चार किशोर घर से निकल कर बैराज पर बनी सीढ़ियों पर उतर कर नहाने लगे थे। तभी पानी के बहाव के चलते चारों डूबने लगे। चीखपुकार सुन पास ही नाव से जा रहे गोताखोरों ने पुलिस को सूचना देकर बच्चों को बचाने में जुट गये। उस समय लगा था कि दो ही बच्चे डूबे हैं। डूबे बच्चों में से एक प्रमोद (12) को सकुशल बचा लिया था और दूसरे की तलाश की जा रही थी लेकिन अंधेरा होने तक वह नहीं मिला। रात में पता चला कि बच्चे दो नहीं चार डूबे हैं। शनिवार को सुबह से प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार एमपी चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर गोताखोर व पीएसी के फ्लड टीम के जवानों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी। यमुना में उनकी तलाश शुरू हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद कमल किशोर के शव को कंजौली घाट बलदेव के समीप से पीएसी के गोताखोरों ने बरामद किया। वहीं रेहान व शहजाद के शव बैराज के समीप से ही मिल गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें