दहेज हत्या में वांछित पति समेत तीन गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - महावन पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर दहेज हत्या के आरोप में पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी, जिसमें उसके पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।...

दहेज हत्या में वांछित पति समेत तीन गिरफ्तार

थाना महावन पुलिस ने शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे खप्परपुर पुल के समीप से दहेज हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी पति समेत तीन को गिरफ्तार कर चालान किया। बताते चलें कि विगत रात गांव नूरपुर, महावन निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। वह गले में फंदा लगाये लटकी थी। इस मामले में मृतका के पिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या करने के बाद फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष महावन डेजी पवार ने बताया कि शुक्रवार को वह उप निरीक्षक संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सटीक सूचना पर टीम ने सुबह करीब सवा नौ बजे यमुना एक्सप्रेस वे खप्परपुर पुल के समीप से दहेज हत्या के आरोप में वांछित भानु, जगदीश और एक महिला निवासीगण नूरपुर,महावन को गिरफ्तार कर चालान किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।