Mathura News: तरौली में मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: तीन दिन पहले किराना दुकान व ट्रक से भी हुई थी चोरीतरौली में मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पारतरौली में मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर नकद

Mathura News: तरौली में मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार

Mathura News: थाना छाता क्षेत्र के गांव तरौली में तरौली-शेरगढ़ मार्ग पर चोरों ने एक मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखे हजारों रुपये और मिठाई चोरी कर ली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तरौली शुमाली निवासी वीरी सिंह की तरौली-शेरगढ़ रोड पर श्री स्वामी बाबा मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। रविवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 30 हजार रुपये और बर्फी चोरी कर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश युवक दिखाई दे रहा है।

तीन दिन पहले किराना दुकान और ट्रक से भी हुई थी वारदात

इसी मार्ग पर करीब तीन दिन पहले भी चोरों ने तरौली निवासी राकेश की किराना दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से 20 हजार रुपये और तंबाकू-गुटखा पार कर दिया था। इसके अलावा चोरों ने पास में खड़े एक ट्रक की टंकी से करीब 300 लीटर डीजल भी चुरा लिया था। इलाके में लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों और व्यापारियों में रोष है। सूचना मिलने पर छाता पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चोरों ने मिठाई की दुकान से कितने पैसे चोरी किए?
चोरों ने मिठाई की दुकान से करीब 30 हजार रुपये चोरी किए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: तरौली में मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार