Mathura News: दुकान का शटर तोड़कर 1.06 लाख कैश और राशन चोरी
Mathura News: सीसीटीवी में कैद हुए अज्ञात चोरदुकान का शटर तोड़कर 1.06 लाख कैश और राशन चोरीदुकान का शटर तोड़कर 1.06 लाख कैश और राशन चोरीदुकान का शटर तोड़कर 1.06 लाख

Mathura News: थाना छाता के दौताना-चन्दौरी रोड स्थित एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने शटर तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान से ₹1 लाख 6 हजार नगद और भारी मात्रा में सामान समेटकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर छाता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चन्दौरी थाना छाता निवासी जगदीश की दौताना-चन्दौरी रोड पर परचून की दुकान है। बीते 2 सितंबर की देर रात करीब 12:51 बजे चोरों ने दुकान का शटर और ताला तोड़ अंदर घुस गए।
अगली सुबह जब पीड़ित करीब 6 बजे दुकान पर पहुंचा, तो शटर और ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर जाकर देखने पर गल्ले में रखे ₹1 लाख 6 हजार नगद गायब थे। इसके अलावा चोर 20 डिब्बे घी, 15 डिब्बे बजाज तेल, सरसों के तेल की बोतलें, 40 सिगरेट की डिब्बियां और अन्य किराना सामान चोरी कर ले गए।पीड़ित ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित जगदीश की लिखित तहरीर पर थाना छाता पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने और माल बरामदगी के प्रयास में जुटी है।


