अडूंकी के समीप मुठभेड़ में शातिर चोर गोली लगने से घायल

Feb 27, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - पुलिस ने चोरी के जेवर, असलाह और बाइक की बरामदअडूंकी के समीप मुठभेड़ में शातिर चोर गोली लगने से घायल अडूंकी के समीप मुठभेड़ में शातिर चोर गोली लगने से

अडूंकी के समीप मुठभेड़ में शातिर चोर गोली लगने से घायल

थाना हाइवे क्षेत्र में अडूंकी की ओर रेलवे लाइन के समीप बुधवार रात इलाका पुलिस व रिवार्डी टीम की चेकिंग के दौरान बाइक सवार शातिर चोर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे थाना हाइवे में तैनात उप निरीक्षक अनुज तोमर, नितिन राठी, रिवार्डी टीम प्रभारी सावेज चौधरी गांव अडूंकी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे लाइन की ओर से शातिर चोर राजवीर निवासी गांव पीपला,भरतपुर, राजस्थान के आने की चेकिंग करने लगे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार शातिर चोर राजवीर को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम को देख फायरिंग कर दी और बाइक छोड़ कर भागने लगा।

पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की तो भाग रहा युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और बैग में रखे चोरी किये आभूषण आदि बरामद कर उपचार को भर्ती कराया। दो सप्ताह पूर्व भगवती नगर से की थी चोरी सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि 15 फरवरी की रात भगवती नगर, चन्द्रपुरी कालोनी में एक व्यक्ति के मकान से लाखों की जेवर आदि सामान चोरी हो गया था। घटना स्थल के आसपास से लेकर कई अन्य स्थलों से करीब कई दर्जन सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद फुटेज के माध्यम से राजवीर का नाम प्रकाश में आया था। तभी हाइवे पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। मथुरा के विभिन्न थाने के अलावा भरतपुर आदि में भी इस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हुए है। यह शातिर किस्म का चोर है। यह सामान हुआ बरामद आरोपी के कब्जे से तीन सोने की मोटी-पतली चेन, एक सोने की (काले व पीली धातु बीज टाइप) चेन, एक जोडी पायल, चार चांदी के बिछवे, चांदी की डिस्क, चार सोने के गिलास, काला बैग छींटदार ग्रे-पीला रंग व प्लेटिना बाइक के अलावा तमंचा, कारतूस बरामद किये हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।