आयुष्मान आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर सामान चोरी

Jan 16, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - फ्रिज, आरओ, प्रिंटर सहित कई उपकरण गायब, पुलिस से कार्रवाई की मांगआयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीआयुष्मान आरोग्य मंदिर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर सामान चोरी

-फ्रिज, आरओ, प्रिंटर सहित कई उपकरण गायब, पुलिस से कार्रवाई की मांग चौमुहां। थाना छाता के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकबरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर केंद्र का ताला तोड़कर फ्रिज, आरओ मशीन, प्रिंटर सहित अनेक कीमती सामान चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्र प्रभारी ने थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केंद्र पर कार्यरत सीएचओ रजनीश कपरिया ने बताया कि वह 9 जनवरी से अवकाश पर थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे केंद्र पहुंचे तो मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला टूटा मिला।

केन्द्र का दरवाजा खुला होने पर अंदर जाकर देखा तो केंद्र से फ्रिज, आरओ मशीन, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी, व्हीलचेयर और प्लास्टिक की आठ कुर्सियां गायब थीं। इसके अलावा केंद्र के अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही छाता पुलिस सूचना के साथ ही तहरीर दे दी है। स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाये। के डी चौकी प्रभारी ललित भाटी ने बताया पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच कर चोरों की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;