ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरानाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की दी धमकी

नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की दी धमकी

थाना अंतर्गत गांव खरौट में नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडीकल कराया है। शुक्रवार की शाम किशोरी अपने...

नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की दी धमकी
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 11 Sep 2017 12:38 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना अंतर्गत गांव खरौट में नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडीकल कराया है। शुक्रवार की शाम किशोरी अपने नोहरे में पशुओं को चारा डाल रही थी,तभी आरोप है कि एक युवक ने उसे नौहरे में पकड़ कर दुराचार किया। इसका विरोध करने पर उसके साथी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गये। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने कुलदीप व अमित को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि नाबालिग किशोरी के परिजनों की शिकायत पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें