ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराटहलने गए युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

टहलने गए युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

छटीकरा मार्ग स्थित ओमेक्स के सामने सैर करने गए युवक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।शुक्रवार प्रात: करीब...

टहलने गए युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 07 Oct 2017 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

छटीकरा मार्ग स्थित ओमेक्स के सामने सैर करने गए युवक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शुक्रवार प्रात: करीब सात बजे पुलिस के अनुसार अठखम्भा प्रेम गली निवासी राकेश अग्रवाल (24 वर्ष) टहलने छटीकरा की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया। खून से लथपथ युवक राकेश सड़क पर पड़ा। तभी सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें