ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरावंचितों को खुशी का एहसास कराने में ही पर्वों की सार्थकता

वंचितों को खुशी का एहसास कराने में ही पर्वों की सार्थकता

वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महिला महासभा के तत्वावधान में बिहारीपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर फाग महोत्सव मनाया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधवा व निराश्रित माताओं को वस्त्र एवं...

वंचितों को खुशी का एहसास कराने में ही पर्वों की सार्थकता
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 09 Mar 2020 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महिला महासभा के तत्वावधान में बिहारीपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर फाग महोत्सव मनाया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधवा व निराश्रित माताओं को वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।नगर अध्यक्ष नीलम गोस्वामी ने कहा कि पर्वों की सार्थकता तभी है, जब हम समाज में खुशियों से वंचित लोगों को अपनेपन का एहसास कराते हुए उन्हें खुशियां मनाने का मौका दें। ममता शर्मा ने कहा कि ब्रज का होली महोत्सव विश्व प्रसिद्ध है। इससे पूर्व महिलाओं ने ब्रज के रसिया, गीत, भजन, होली आदि सस्वर गायन कर आराध्य ठा. बांकेबिहारी को रिझाया। इस अवसर पर सुनीता अग्निहोत्री, श्वेता गोस्वामी, विनीता शर्मा, लक्ष्मी अवस्थी, पूनम शर्मा, दीपा गोस्वामी, आशा जोशी आदि उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें